जैय्यद जलाली सरकार का सलीना उर्से पाक मनाया गया
 |
| उर्स में चादर और गागर के साथ |
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : गोरखपुर : भटहट ब्लॉक के चिलबिलवा ग्रामसभा में 2 नवम्बर 2018 को जैय्यद
 |
| महबूब अली |
जलाली सरकार का सलीना उर्से पाक मनाया गया | इसमें आस्ताना आलिया जैय्यद जलाली सरकार के गद्दीनशीन हाफिज मोहम्मद इस्माइल गोरखपुरी उर्फ़ नगिनाशाह बाबा के सरफरस्ती में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया इस उर्स में दूर दराज से अक़ीदतमंद अपनी अपनी मुरादे मांगने के लिए हाजिर हुए |इस उर्स में पडोसी मुल्क नेपाल सेभी हजारो अक़ीदतमंद आये हुए थे | सरकार के बारे में बताया जाता है कि जैय्यद जलाली पिरूल फ़क़ीर दस्तगीर रौशन ज़मीर हजरत बाबा अजहर हुसैन रहमतुल्लाह अलैह का वह जाते गरमी है जो आज के दौर में इतना बड़ा ज़लीलुलक़द्र फ़क़ीर होना मुश्किल है आप अन्दाजा इस बात से लगाये की मोहम्मद इस्माइल गोरखपुरी दादा सरकार के आस्ताने(बभनौली जंगल ) पर काम करवा रहे थे एक दिन उनके पास जंगल में पान खत्म होगया था उन्होंने दिल में यह सोच लिया की आज पान नहीं मिलेगा ,जलाली सरकार भटहट में एक चाय की दुकान पर बैठे मोहम्मद इस्माइल गोरखपुरी के दिल की सदा सुनलिये और चिलबिलवा के अहमद जब बाबा के पास आये तो बाबा कहा की अहमद आपन गमछा फैलाव जब अहमद साहब गमछा फैलाये तो बाबा के सामने जितना पान था सब उस गमछे में डाल दिया कहा कि एके ले जा जंगल दे आवा जंगल में पान नहीं बा | यह है बाबा जैय्यद जलाली सरकार की रौशन ज़मीरी और दस्तगीर| सरकार 23 सफरुल मुजफ्फर को पर्दा किये | इस उर्स में भटहट में दोपहर लगभग 3 बजे दुआखानी और नज़र पेश किया गया उसके बाद लंगर बांटा गया, रात 8 बजे से चादर और गागर के साथ भटहट से चादर उठाई गई ,रास्ते भर कौव्वाली चलती रही रात लगभग 12 बजे चादर चिलबिलवा आस्ताने पर पहुंचा वहाँ चादर पेस करने के बाद शमा (कौव्वाली) का कार्यक्रम रात भर चला भोर में दुआखानी के बाद उर्स समाप्त हुआ | दौरान सुरक्षा और शान्ति ब्यवस्था के लिए प्रसाशन के तरफ से भरी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए थे | इस पुरे उर्स के दौरान यहाँ के खादिमो का योगदान महत्वपूर्ण था |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |