गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 12 November 2018

RPP NEWS

परसा खुर्द में मोटरसाईकिल मार्च कर, कराया गया सुरक्षा का एहसास

वरिष्ठ संवाददाता: रिज़वानुल्लाह खान

आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज:श्यामदेउरवां। थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम सभा परसा खुर्द में छठ पर्व को लेकर  उपजिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा , इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेन्द्र राय की अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने  मोटरसाईकिल से पुरे ग्रामसभा में भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया।आप को बता दें कि इस गाँव मे दो समुदाय के जमीन कब्रिस्तान और पोखरे के जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जमीन किसका है और कितना है इसका न्यायालय से फैसला आना अभी बाकी है। परसा खुर्द के कुछ ग्रामीण कहतें है कि न जाने कब यह मामला सुलझे गा और हम लोगों को शान्तिं मिलेगी। चाहे हिन्दू का पर्व हो या मुस्लिम वर्ग का सभी त्यौहारों में पुलिस के गाड़ी का शायरन हम ग्रामीणों के कानों में गूंजती है तो वही एक व्यक्ति का कहना है कि गाँव के बाहर आने जाने में भी डर लगता है की कही हमसे प्रशासन के लोग पूछ ताछ करने लगे। इधर प्रशासन भी हर पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखती है। समाचार लिखे जाने के समय से ही पूरे गाँव मे पीएसी कि फ़ोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है। दूसरी तरफ श्यामदेउरवा थाने की पुलिस बल समेत कई थानों की फ़ोर्स गाँव को छावनी में तब्दील कर दी है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :