आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एस एन पाण्डेय ने बोर्ड की मुंशी ,मौलवी, आलिम ,कामिल, फ़ाज़िल,2019 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी घोषित कर दिया है,
समय सारणी अनुसार 11 फरवरी 2019से प्रथम पाली प्रातः 8 से 11 बजे तक मुंशी /मौलवी की परीक्षा तथा द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक आलिम कामिल एवम फ़ाज़िल की परीक्षाएं होंगी,यह परीक्षा,11,13,16,19,21,23,25,27,28,फरवरी को होंगी तथा 2 मार्च को केवल तिब विषय का द्वितीय पेपर ही होगा


