आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज
आप को यह सुन कर आश्चर्य हो रहा होगा कि अल्पसंख्यक समुदाय के अंत्येष्टि स्थलों पर मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ पानी की सुविधा के लिए नल लगवाने आगन्तुक कक्ष ,चबूतरा टीन शेड के साथ ही शौचालय तक कि सुविधा देने जा रहे है।
आप आश्चर्य न करें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय की जानिब से पत्रांक संख्या 4829,दिनांक 20 दिसम्बर 18 के माध्यम से इस तरह का एक विशेष आर्डर समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियो को दिए गए है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि 3 दिन के अंदर में ऐसे समस्त अंत्येष्टि स्थल जो अविवादित हों और वहां इन सुविधाओं का अभाव हो उन की सूची उपलब्ध कराई जाए ,उन जगहों पर यह सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु सरकार कदम उठाने जा रही है।

