आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता वीरेन्द्र कुमार सिंह,एडवोकेट| कैम्पियरगंज,गोरखपुर। भीषण ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के 13 पॉइंट अलाव स्थलों पर अलाव जलाये जाने पर निर्णय लिया,उस क्रम में आज उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार राय व तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने तहसील में अलाव जलाकर इसकी शुरुवात कर दिया है।राजस्व निरीक्षक हल्का लेखपाल को निर्देशित भी कर दिया कि अविलंब निर्धारित अलाव स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।प्रशासन के इस कदम से लोग खुश है कि रात में गरीबो व राहगीरो को ठंड से राहत मिलेगी।
तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि अलाव हेतु लकड़ी की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि आमजन को कोई दिक्कत न हो।भाजपा नेता धन्नजय मणि त्रिपाठी ,राजीव जैसवाल ,सुरेंद्र सिंह श्रीनेत आदि ने तहसील प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया है।


