संवाददाता:अभय पासवान आर.पी.पी न्यूज़:परतावल:महराजगंज: आये दिन हो रहे एटीएम मशीन में फर्ज़ीवाड़ा सुनाई देता है लेकिन आज की घटना अजीबो गरीब है यहाँ तो एटीएम के अंदर से ही पैसा कम आ रहा है अब इसके लिए कौन सा इख्तियार बरता जाए और इसकी शिकायत कहा किया जाए जब एटीएम के अंदर पैसे डालते समय ही गलतियां की जा रही है।कहा जाए तो प्राइवेट बैंक में HDFC बैंक शिर्ष पर माना जाता है लेकिन आज के हुए वाक्या को सुन कर देखकर अब लोगो को एटीएम से पैसे निकालने में भी एक डर उनके चेहरे पर देखने को मिला ये वाक्या आज उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले में परतावल में स्तिथ HDFC बैंक के एटीएम में देखने को मिला हरपुर तिवारी के एक मोबाइल व्यापारी लक्ष्मीपुर निवसी नेसारूल्लाह खान जब एटीएम से नब्बे हजार रुपये निकले जिसमे चालिस हज़ार दो बार निकले जब उन्होंने अंतिम बार दस हज़ार में केवल आठ हजार पांच सौ ही निकला जिसमे दो हज़ार की नोट के जगह पांच सौ का नोट था। तो इसे क्या कहा जाए दोखाधड़ी या फिर फर्ज़ीवाड़ा। नेसारूल्लाह खान ने जब इसकी जानकरी ब्रांचमनेजर को दी तोह मैनेजर साहेब ने मीटिंग है कह कर फ़ोन कट कर दिया।तो इसे बैंक वालो की गलती कहे या फिर फर्ज़ीवाड़ा।आखिर कौन करेगा इस व्यापारी के पन्द्रह सौ की भरपाई।

