गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 15 December 2018

RPP NEWS

23 भारतीय सिखों के पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास से गायब

दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग
आर पी पी न्यूज़ : डिजिटल  डेस्कपाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जाने  वाले 23  भारतीय के पासपोर्ट पाकिस्तान उच्चायोग से गायब हो गए हैं। पाकिस्तान ने 3800 सिख श्रद्धालुओं को वीजा दिया था ताकि वह गुरु नानक देव के 21 से 30 नवंबर के बीच 549वें प्रकाशोत्सव में शामिल हो सकें। जिन 23 सिखों के पासपोर्ट गायब हुए हैं वह उन 3800 यात्रियों में शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान की ओर से वीजा जारी किया गया है। 

इन सभी 23 पासपोर्ट को दिल्ली बेस्ड एजेंट ने इकट्ठा किया था जिसका दावा है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग के पास दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। उसने बाद में भारतीय अधिकारियों को बाद मे बताया कि जब वह पासपोर्ट लेने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग गया तो उसे बताया गया कि उनके पास दस्तावेज नहीं हैं। 

आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'यह एक गंभीर मसला है और हमने इन पासपोर्ट के किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।' भारत सरकार ने जहां सिख भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब के लिए 24x7 का प्रवेश और तीर्थयात्रियों की अप्रतिबंधित संख्या की मांग की है। वहीं अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान बेस्ड आतंकवादियों द्वारा इस गलियारे के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए।  इस मसले का हल जो भी निकले लेकिन इससे एक बार फिर गलियारे को लेकर चिंता बढ़ाने का काम किया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :