रिजवानुल्लाह खान कि रिपोर्ट
परतावल:महराजगंज: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने जनपद के उन मदरसों के प्रबंधको/ प्रधानाचार्यो को अपने मदरसे में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राएं जिनकी आयु 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के अंदर है उन्हें मिजिल्स रुबैला का टीकाकरण कराये जाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिन मदरसों के बच्चो को यह टिका नही लगाए गए है। उन्हों ने जनपद के उन तमाम मदरसों की सूची भी जारी की है जहां टीके नही लगाए गए है, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि टीकाकरण नही कराया जात है और इन मदरसे की पुनः शिकायत प्राप्त होती है तो मदरसे की मान्यता का प्रत्याहरण करते हुए संबंधित मदरसे के प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उन की स्वयं की होगी। उक्त मदरसों की सूची निम्न है
![]() |
| जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार |



