आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज -सवांददाता अभय पासवान -27वां मण्डलीय स्काउट गाइड का समारोह आज दिनाँक 13 दिसम्बर को महराजगंज जनपद के पंचायत इंटर कालेज परतावल में आयोजित किया गया
जिसमे कार्यक्रम के मख्यातिथि MLC ध्रुव कुमार त्रिपाठी,जिलाधिकारी महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साहजवांन रहे ।कलर पार्टी द्वारा मुख्य गेट से मंच तक लाया उसके प्रतिभागी स्काउट गाइड ने ताली द्वारा हर्षनाद किया गया तो वही पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व डायरेक्टर भारत स्काउट गाइड के हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने अभी अतिथियों का परिचय कराते हुए सभी अतिथियों को जिला संस्था द्वारा विस्व की सबसे बड़ी वर्दी धारी संस्था स्काउट का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया ।तो वही कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती जी के चित्र पर दिप प्रज्वलन, व माल्यार्पण कर किया गया गया साथ मे अन्य अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन किया गया । तो वही पर पंचायत इंटर कालेज के गाइड्स द्वारा स्वागत गीत,व सरस्वती वन्दना किया गया उसके बाद अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर मण्डल के प्रतिभागी स्काउट गाइड के द्वारा मार्च पास्ट व सलामी दिया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी ध्रुव नरायण त्रिपाठी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रहा स्काउट गाइड के बीच आकर। स्काउट गाइड जो देश मे ही नही अंतराष्ट्रीय स्तर पर मण्डल का नाम रोशन कर रहे है भ्रष्टाचार के खिलाफ, देश के प्रति सेवा भाव का विचार रखता है ऐसे सभी स्काउट गाइड को में सैल्युट करता हु ओर सभी से कहूँगा की आगे की ओर अग्रसर हो क्यो की कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती। और स्काउटिंग के लिए जहा पर मेरी आवश्य्कता पड़ेगी में जी जान लगाकर खड़ा रहूँगा
तो वही अन्य अतिथियों द्वारा आशिष एवं मार्गदर्शन दिया गया। उसके बाद सभी अतिथियों को मण्डलीय रैली की स्मृति चिन्ह व साल देकर सम्मानित किया गया
जिसमे मण्डल के गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर से 48 टीम प्रतिभाग किये कुल संख्या 960 स्काउट गाइड प्रतिभाग किये है
कार्यक्रम का संचालन पूर्व डायरेक्टर भारत स्काउट गाइड के हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ASOC सप्तम मण्डल गोरखपुर हीरा लाल यादव,जिलाविद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला मुख्यउक्त विजय बहादुर सिंह, जिला सचिव संजय मिश्रा, जिला संस्था उपाध्यक्ष विमल कुमार पांडेय, पंचायत इंटर कालेज के प्रवन्धक धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह,कुसिनगर डीओसी सतीश श्रीवास्तव, कुसिनगर मुख्यउक्त अश्वनी पांडेय,महराजगंज डीओसी रामनरायन खरवार, डीटीसी उमेश कुमार देवरिया डीओसी जय प्रकाश सैनी, डीटीसी मो. इजहारुल खान, शशांक गुप्त, नीतीश गुप्त, राम आशिष मौर्य, संजय भारती, दुर्गेश उपाध्याय, अजय सैनी, सोनू नायक, धर्मेंद्र सिंह, अटल सिंह,सन्दीप मल्ल, नवीन सिंह, अश्विनी तिवारी (चंचल बाबा), जिला संस्था महराजगंज के सर्विष रोवेर्स रेंजर, समेत विद्यालय परिवार व मण्डल के स्काउटर मौजुद रहे



