आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतावल,थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के अंतर्गत परतावल बाज़र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुस कर डाक्टर अंग्रेश की पिटाई करके के घायल करने वाले अभियुक्तों में से 4 को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
परतावल चौकी इंचार्ज लव कुश यादव को मुखबिर के ज़रिया सूचना मिली कि मारपीट में शामिल अभियुक्त कहीं फरार होने के लिए गाड़ी की प्रतीक्षा में हैं ।चौकी इंचार्ज ने मौक़ा गंवाए बगैर उन की घेरा बन्दी कर चारों को रामपुर चौबे मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सन्दीप उपाद्याय पुत्र हरिहर ,नियामुल पुत्र असगर, मनोज पुत्र दिनेश,अमन पुत्र लल्लू,निवासी परतावल बाज़ार के नाम शामिल है,पुलिस ने इन्हें धारा 147,186,332,353,323,325,427,व,7,सी,ऐ एल,के अंतर्गत दर्ज मुक़दमा में जेल भेज दिया
बताते चलें कि डॉक्टर अंग्रेश पर पास के दवा माफियाओं का दबाव था कि वह दवा के लिए मरीज़ों को बाहर मेडिकल स्टोर पर भेजें परन्तु वह इस के लिए राजी नही होते थे वह ऐसी दवा ही लिखते थे जो अंदर काउन्टर पर प्राप्त हो सके दवा मिफ़िया इन बातों से नाराज़ होकर उन के विरुद्ध षड्यंत्र रच कर उन की पिटाई कराए,
