आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज परतावल क्षेत्र के मोहना पुर के पूर्व प्रधान तथा प्रधान पति हरीश चंद्र कन्नौजिया जिन की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होगी थी आज उन की विधवा को प्रधान संघ परतावल इकाई ने 71हज़ार की सहायता राशि देकर एक अनूठा मिसाल कायम किया है ,प्रमुख परतावल हरि शंकर वर्मा ,प्रधान संघ जिला अध्यक्ष देवेन्द्र उपाद्याय ,जय प्रकाश यादव ,आलमगीर सिद्दीकी,गणेश पांडेय पकड़ी,सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।प्रमुख परतावल हरि शंकर वर्मा ने इस अवसर पर दिवंगत प्रधान के परिवार को यह विश्वाश दिलाया कि वह हमेशा उन की सहायता के लिए खड़े रहेंगे,
बतादें की हरीश चंद्र कन्नौजिया 2 सप्ताह पूर्व श्यामदेउरवां से परतावल ब्लाक कार्यालय अपने काम से मोटर साइकिल से जारहे थे ,बसाहियाँ के सामने एक कम्बाइन के नीचे दब कर उन की दर्दनाक मौत हो गई थी।वर्तमान में उन की पत्नी प्रधान हैं जब कि श्री कन्नौजिया पहले प्रधान रह चके है,।

