आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : सवांददाता अभय पासवान : महराजगंज परतावल क्षेत्र के ग्राम पिपरा खादर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं ने स्कूल से रैली निकाल कर खसरा रुबिला जैसी भयावह बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा गांव गावँ घूम कर ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि वह अपने 15 वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में अपने निकट के प्राथमिक अथवा सेंटर पर लेजाकर खसरा व रुबिला का टीका अवश्य लगवाएं ,बच्चे अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर व बैनर भी लिए थे ,रैली की अगवाई स्कूल के अध्यापक व आध्यापिकाओं ने किया

