आर पी पी न्यूज़ :गोरखपुर -कैम्पियरगंज सवांददाता :कैम्पियरगज,गोरखपुर।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार राय व तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित तहसील मुख्यालय पर निवास करने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को काफी सुबिधा मिल रही है।
उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के रात्रिनिवास करने से क्षेत्रीय समस्याओ का समाधान संभव हो गया है।पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी,ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर जायसवाल,राजेन्द्र लाल,सुरेन्द्र प्रताप सिंह श्रीनेत ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

