आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराज गंज
परतावल ब्लाक परिसर में मुख कैंसर का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो के गला मुख कान की जांच की गईl
जांच शिविर में डाक्टरों द्वारा सलाह दी गयी तथा दूरबीन विधि व लेजर द्धारा मरिजों का जांच किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम , ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, डा. रूचिका अग्रवाल, डा. अमित सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, गणेश पाण्डेय, श्यामबदन उपाध्याय, इन्द्रजित तिवारी, सुनील पाण्डेय, गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

