आर.पी.पी न्यूज़:परतावल:महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक में पनियरा रोड पर श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा दोपहिया , चार पहिया वाहनों का संघन जाँच किया गया तथा दोपहिया वाहनों को हेल्मेट और चार पहिया वाहनों चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलाने का सख्त निर्देश दिया गया। इसी बीच ट्रैफिक नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों से 1000 रुपए का शमन शुल्क भी वशूला गया। इस मौके पर एस.आई रामचरन, हेड कॉउंस्टेबल श्याम दुलारे यादव, गॉर्ड कृष्ण मुरारी यादव, रामकृपाल यादव मौजूद रहे। परतावल क्षेत्र में लगातार हो रहे घटनाओं को रोकने के लिए श्यामदेउरवां पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है ।

