गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 2 December 2018

RPP NEWS

महराजगंज: चार साल का बच्चा पहुँचा जब जज के सामने जमानत कराने

चार वर्षीय मासूम सरफराज
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल:(ब्यूरो )महराजगंज उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है कि आप भी सुन कर दाँतो तले अंगुली कर लेंगे | पुलिस ने चार वर्षीय बालक से शांति भंग होने के अंदेशे में पाबंद कर एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी. इसके बाद चार वर्षीय सरफराज को नोटिस भेज दिया गया|
यह मामला था निचलौल थाना क्षेत्र का जहां बारावफात के दिन निकले जुलूस में विवाद हो गया था. विवाद के बाद मिठौरा चौकी पुलिस ने जगदौर गांव के चार वर्षीय सरफराज समेत 22 अन्य लोगों को 107/16 में पाबन्दी कर निचलौल थाने में रिपोर्ट भेज दिया गया तो वहीँ निचलौल प्रभारी द्वारा इस रिपोर्ट को 22 नवम्बर को एसडीएम को भेज दिया. इसके बाद उप जिलाधिकारी ने चार वर्षीय सरफराज को नोटिस भेज दिया. सरफराज के नाम से नोटिस आने के बाद परिवार और गांव के लोग दंग रह गए,पुलिस और एसडीएम कि लापरवाही के बाद चार वर्षीय सरफराज जब अपने मां के साथ जमानत के लिए कोर्ट में पहुंचा तो वही रोने लगा, बच्चे को रोते हुए देख वहाँ पर मौजूद कुछ लोग बच्चे को मिठाई खिलाकर संभाला | कुछ समय के लिए चार वर्षीय मासूम को कोर्ट में देखकर एसडीएम के माथे पर पर पसीने तो आ गए लेकिन कुछ गलती का एहसास हुआ या नही पता नही, आप को बता दें कि बीते दिनों में पुलिस और एसडीयम साहब ने कईयों का शान्ति भंग में चालान किया है जिसमे महराजगंज जिले के सिंहपुर गाँव के भरतलाल भी है भरतलाल कहता है कि जब फर्जी तरीके से रास्ते की जमीन पट्टा कराने वालों के खिलाफ हमने आवाज उठाई तो पनियारा पुलिस ने एसडीएम साहब के कहने पर एक तरफ़ा कार्यावाही करते हुए हमारे ऊपर भी शान्ति भंग का धारा लगा कर चालान कर जेल भेज दी, यह मामला बीते 2 दिनों का है | लेकिन सरफराज मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ निचलौल को ज्ञापन सौंपकर उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.| सवाल ये उठता है कि आखिर कानून के रखवालों का ऐसा कारनामा कब थमे गा ?
महराजगंज के खबरों से रहें अपडेट- विजिट करें- www.rppnewsportal.com पर 
देश दुनिया कि ताज़ा ख़बरों को पढ़े नीचे क्लिक कर के
Recent Post

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :