गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 2 December 2018

RPP NEWS

त्रेता युग में नहीं था दलित शब्द ,ब्राह्मण थे हनुमानजी: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

 शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि हनुमानजी ब्राह्मण थे और उन्हें दलित बताना निंदनीय है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानजी को दलित कहकर देश भर में एक नई बहस छेड़ दी है। शंकराचार्य ने कहा कि तुलसीदास ने हनुमान जी के बारे में लिखा है कि कांधे मूंज जनेऊ साजे, इसका मतलब है कि वे ब्राह्मण थे, दलित नहीं। त्रेता युग दलित शब्द ही नहीं था। वंचित वर्ग को महात्मा गांधी ने सबसे पहले हरिजन कहा और बाद में बसपा प्रमुख मायावती ने दलित शब्द का इस्तेमाल किया।

अब राम मंदिर मामले पर ईमानदार नहीं भाजपा

स्वामी स्वरूपानंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर ईमानदार नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भ्रम फैला रही है।
उन्होंने कहा कि जिस ढांचे को बाबरी मस्जिद कहकर ढहाया गया, वह बाबरी मस्जिद थी ही नहीं। ध्वस्त ढांचे से मंगल कलश और हनुमानजी के चित्र वाली नक्काशी सहित कई अन्य सबूत मिले, जो वहां पहले से हिंदू धर्मस्थल होने का प्रमाण दे रहे थे। सवाल तो यह है कि जब बाबर कभी अयोध्या पहुंचा ही नहीं तो फिर बाबरी मस्जिद कैसे बन गई।राम मंदिर निर्माण को लेकर संसद को एक प्रस्ताव बनाकर सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए, ताकि इस काम में आ रही बाधा को समाप्त किया जाए। लेकिन भाजपा ऐसा न करके राम मंदिर की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर अध्यादेश भी प्रासंगिक नहीं होगा। क्योंकि रामलला के लिए 67 एकड़ भूमि पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :