आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज रोड पर सेमरा चंदरौली के पास बीती रात को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय शक की बुनियाद पर एक ट्रक को रोके और उस पर लोड 548 बोरी गेहूं के बारे कागज़ात तलब करते हुए जानकारी मांगी परन्तु संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण मामला संदिग्ध देख कर ट्रक को अपने क़ब्ज़ा में ले लिया ,और उच्च अधिकारियों को सूचना दी,मौक़ा पर पहुंची खाद्य एवं रसद विभाग की टीम जांच में जुटी है।

