एक पहल मानसिक रोगी के पुनर्वास की , स्माइल रोटी बैंक के सहयोग से
आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज - एक
पहल आज मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय कुमार पांडे एडवोकेट जी द्वारा जो आज सुबह महाराजगंज की सड़कों पर 25- 30 साल से घूमते हुए मानसिक रोगी शिव मद्धेशिया जी से मिले , जिनसे वह पहले भी मिल चुके थे| भेंट हो गई सोचा कि इनका पुनर्वास बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर समाज के लोग इनके बारे में नहीं सोचेंगे तो फिर सरकार से अपेक्षा करना ठीक नहीं है इसके लिए हमने गोरखपुर की स्माइल रोटी बैंक की टीम के सर्वे सर्वा व विख्यात पुनर्वास कर्ता आजाद पांडे जी से संपर्क किया | टीम आज महाराजगंज रेस्क्यू के लिए आ रही है ,यह कदम वाकई कबीले तारीफ़ है जो इस तरह से समाज की सेवा में लगे हैं
आर पी पी न्यूज़ की तरफ से विनय कुमार पांडे एडवोकेट मानवाधिकार कार्यकर्ता सिविल कोर्ट जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश (मो 98 9924 605) को इस सेवाभाव के लिए बहुत बहुत बधाई | आम जनमानस से अपील है कि मानसिक रोगियों के मिलने पर विनय कुमार पांडे एडवोकेट मानवाधिकार कार्यकर्ता (मो 98 9924 605) से सम्पर्क कर सकते है | आप भी समाज सेवा के इस कड़ी का हिस्सा बन सकते है |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |