संवाददाता: अभय पासवान आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज:सिसवा के स्थानीय नगर के जायसवाल नगर मोहल्ले में आज रविवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए,जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
बताया जाता है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पुत्र वीरबहादुर सिंह व वर्षीय अंजन कुमार पुत्र विश्वनाथ स्कूटी से सिसवा की तरफ आ रहे थे और आगे आगे एक ट्रक चल रही थी, की जायसवाल नगर के पास साइड लेने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दोनो युवक घायल हो गए, जिसमें सतेंद्र सिंह को ज्यादा चोटें आई हैं, इन दोनों घायलों को सिसवा पीएचसी ले जाया गया।

