गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 23 December 2018

अभय पासवान

सिसवा विकास खण्ड के ग्राम चैनपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आज रविवार को हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया गया,


संवाददाता: अभय पासवान आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज: सिसवा विकास खण्ड के ग्राम चैनपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आज रविवार को हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष शर्मा रहे। 
      इस अवसर पर संबोधन  करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, सरकार में माफिया और बदमाशों को प्रदेश छोड़ने पर विवश होना पड़ा है,  हिन्दू युवा वाहिनी ने सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और पात्रो तक लाभ पहुचाने के लिए अभियान चलाया है। 
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल ने बताया कि भेद भाव को दूर करके समस्त हिन्दू समाज को एक जुट करना ही संगठन का उद्देश्य है। 
  संचालन करते हुए ब्लाक संयोजक गणेश खरवार ने कहा कि योगी की सरकार में किसी आतताई की हिम्मत नही है कि देश की बहुसंख्यक हिन्दू समाज का उत्पीड़न कर सके।
   बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष शेषमणि ने किया, ग्राम इकाई में ग्राम अध्यक्ष ठाकुर कुशवाहा, संयोजक विनोद भारती, संरक्षक रत्नेश सिंह, उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुशवाहा अनिल कन्नौजिया, महामंत्री दिनेश साहनी, मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार चौधरी, रंजीत साहनी, ब्लाक उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, मंत्री बृजेश चौधरी ,मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :