संवाददाता: नूर मोहम्मद आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: मंडलीय खेलकूद आज से शुरू हुआ। मंडलीय बेसिक क्रीड़ा आज से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा।जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी जी कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू बेसक क्रीड़ा का 32 वीं मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा का शुभारंभ हुआ । जिसका उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व एडी बेसिक डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में बीएसए जगदीश शुक्ल ,व लगभग सभी बीईओ ,जिला व क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षको के अलावा शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर व महराजगंज के जनपदीय खेलकूद के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे।पी जी कॉलेज के खेल मैदान पर एथलेटिक्स ,कबड्डी,खो-खो,सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबॉल,पी टी, योगा, जिम्नास्टिक,अंताक्षरी,समूहगान, आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
