महामहिम राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन की तैयारियां चरम पर
आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : गोरखपुर : ब्रेकिंग न्यूज़। महामहिम श्री राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन की तैयारियां चरम पर है।हर बिंदु पर जिले के आलाधिकारी पैनी नजर रखकर सुक्ष्म रूप से भी कार्य कर रहे है।
राष्ट्रपति महोदय के दौरे में कोई त्रुटि न रह जाय इसे लेकर आज जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन प्रशासनिक अमले के साथ पैडलेगंज से सर्किट हाउस तक मुआयना किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार कैम्पियरगज डॉ, संजीव कुमार दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों को पैडलेगंज से सर्किट हाउस तक पैनी नजर रखकर महामहिम के दौरे में कोई अवरोध न आये देने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर जिले के आलाधिकारियों को जिलाधिकारी ने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |