माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शिक्षक संदेश यात्रा एवं निंदा रैली महराजगंज में
 |
| सवांददाता नूर मोहम्मद |
आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -आज जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज के परिसर में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शिक्षक संदेश यात्रा एवं निंदा रैली में संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षकों के जीवोंकोपार्जन हेतु ज्ञापन दिया गया।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने आज महराजगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह को शिक्षक विधायक श्री उमेश द्विवेदी जी ने तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया ।जिसमें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाय।नई सेवा नियमावली व मुख्यमंत्री के द्वारा 5 सितंबर 2018 को शिक्षकों को दिया गया अमर्यादित भाषा के लिए शिक्षकों से क्षमा मांगी जाये ।इस अवसर पर अध्यक्ष/शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी,महासचिव अशोक राठौर ,महासचिव अजय सिंह ऐडवोकेट,महा सचिव आफ़ताब आलम,जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह,जिला महामंत्री रामचंद्र यादव,इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर चौक प्रधानाचार्य श्री अफ़लाक अहमद खान,जिला कोषाध्यक्ष अनिल मणि त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |