गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 29 December 2018

RPP NEWS

हर गरीब परिवार को अब 5 किलो का गैस सिलेंडर मिलेगा


आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज परतावल स्थित राज गैस एजेंसी पर आज स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला नोडल अधिकारी एवं सेल्स ऑफिसर वर्णिका पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत कुल पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था।उस लक्ष्य को अगस्त 2018 में पेट्रोलियम कंपनियों ने प्राप्त कर लिया जिस मे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने कुल 1.59 करोड़ कनेक्शन जारी किया । महराजगंज जनपद में अब तक कुल 1,59,885 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन जारी किये जा चुके है। इस मे इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 61,499, भारत पेट्रोलियम ने 34,155 और एचपी ने 64,231 कनेक्शन जारी किए है । उन्हों ने बताया कि सरकार की उज्ज्वला योजना अंतर्गत अब समस्त जाति के गरीबों को कनेक्शन 14 किलो सिलेंडर के स्थान पर  5 किलो सिलेंडर दिया जाएगा।एक वर्ष में इस कि कुल संख्या 34 होगी।
        इस अवसर पर राज गैस के प्रोपराइटर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य राज नरायन,निधि गैस बसहिया से आशुतोष पटेल,नूर एचपी गैस बड़हरा गंजन के  इबनुल हसन सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :