गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 5 December 2018

RPP NEWS

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज का सामने आया विडियो,खुद को बताया बे कसूर

आर.पी.पी न्यूज़:(उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क) 3 दिसंबर को बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज का वीडियो सामने आया है।
योगेश ने इस वीडियो में अपने आपको बेकसूर बताया है। उसने कहा कि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं था। योगेश राज ने अपनी सफाई में कहा कि पुलिस मुझे इस प्रकार पेश कर रही है जैसे मेरा कोई बहुत बड़ा आपराधिक इतिहास हो।
उसने कहा कि उस दिन दो घटनाएं हुई थीं। एक पशु कटान जिसकी सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि मौके पर प्रशासनिक लोग भी पहुंचे थे और मामले को शांत कराकर हम लोग स्याना थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे।

जब पथराव हुआ मैं थाने में था

थाने-थाने में बैठे जानकारी मिली कि घटनास्थल(जहां पशु अवशेष मिले) पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया है और वहां फायरिंग हुई है जिसमें एक युवक और पुलिसवाले को गोली लगी है।

इसके बाद उसने कहा कि मैं थाने में था जब पथराव और गोली चलने की घटना हुई। मैं दूसरी घटना में उक्त स्थान पर मौजूद नहीं था। मेरा दूसरी घटना से कोई लेना देना नहीं है। ईश्वर मुझको न्याय दिलाएंगे। मुझे ऐसा भगवान पर पूर्ण भरोसा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :