आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : गोरखपुर : सवांददाता पी एन सिंह -जंगल कौडिया ब्लाक के अंतर्गत महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफ़ी पर आज प्रधानमंत्री की सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषकों के क्षेत्र से मृदा नमूना लेने के उपरांत मिनी सॉइल टेस्टिंग किट के द्वारा मृदा नमूने से पोषक तत्व का परीक्षण किया गयाl परीक्षण उपरांत विश्व मृदा कार्ड में समाहित करने के साथ ही अन्य फसलों के लिए संस्तुति सहित इस साइल हेल्थ कार्ड को किसानों को दिया गया जो कि 3 वर्षों के लिए मान्य होगाl इस कार्ड के माध्यम से कृषकों को मुख्य पोषक तत्वों के साथ ही सूक्ष्म पोषक क्यों की जानकारी भी होगी जिसके आधार पर वह भूमि में आवश्यकता अनुसार पोषक तत्वों को मृदा में फसल अनुसार मिलाकर भरपूर उपज ले सकेंगे और उपज में वृद्धि कर सकेंगेl इस प्रकार इस कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का कृषकों की आय को दोगुना करने का संकल्प पूरा होगाl कृषि विज्ञान केंद्र प्रधानमंत्री की इस पहल को पूरा करने का शत प्रतिशत कार्य कर रहा हैl महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कृषकों को किया गयाl कार्ड का वितरण रानाडीह ग्राम के प्रधान दिनेश निषाद के द्वारा किया गया आईटीसी मिशन सुनहरा कल व विकास फील्ड ऑफिसर रिलायंस फाउंडेशन, प्रबंधन विषय पर संदीप उपाध्याय के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें टिकाऊ कृषि व उर्वरकों का सही उपयोग के साथ ही जैव उर्वरकों के प्रयोगों तथा मृदा के स्वास्थ्य के साथ ही अधिक उपज कैसे ले सकते हैं इस बारे में बताया इस अवसर पर जैव उर्वरक की प्रदर्शनी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा चलाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों की भी प्रदर्शनी लगाई गई तथा डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह व अरुणेंद्र वर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर आईटीसी सुनहरा कल ने बताया कि यह किस प्रकार ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए एक अच्छा उपाय हैl कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य की आवश्यकता क्यों आवश्यक है और अगली पीढ़ी में मृदा स्वास्थ्य का बहुत योगदान हैl डॉ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने वर्ष 2014 में प्रथम बार विश्व मृदा दिवस मनाया एवं वर्ष 2015 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर राष्ट्रीय मृदा वर्ष के रूप में भी मनाया जा चुका हैl उन्होंने कहा कि इसको हमें एक सामाजिक पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए इस अवसर पर कृषकों को किया गयाl कार्ड का वितरण रानाडीह ग्राम के प्रधान दिनेश निषाद के द्वारा किया गया इस अवसर पर अरुणेंद्र वर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर आईटीसी मिशन सुनहरा कल व विकास फील्ड ऑफिसर रिलायंस फाउंडेशन, संदीप उपाध्याय मृदा वैज्ञानिक, डॉ विवेक प्रताप सिंह पशुपालन वैज्ञानिक, डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह गृह वैज्ञानिक, डॉ राहुल कुमार सिंह कृषि प्रसार वैज्ञानिक, डॉ अजीत श्रीवास्तव उद्यान वैज्ञानिक, अवनीश कुमार सिंह शस्य वैज्ञानिक, जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह आशीष सिंह, शुभम, गंगेश, दिनेश सहित कृषि विज्ञान केंद्र का पूरा स्टाफ उपस्थित रहाl इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड लाला प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पांडे, मधुसूदन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, धीरज गौर, सोहबत प्रसाद, हरी प्रकाश पांडे, नोहरा देवी को दिया गया | इस मौके पर लगभग सैकड़ो से ज्यादा किसान मौके पर मौजूद रहेl

