गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 12 December 2018

RPP NEWS

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का विशाल धरना प्रदर्शन ।


आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता नूर मोहम्मद ; आज जिला मुख्यालय महराजगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।इस एकदिवसीय धरने को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को एक परिसर में संविलियन एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण 5 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करने, मृतक आश्रित कोटे को नियुक्ति ,शिक्षकों का वेतन भुगतान , पदोन्नति प्रकरण में प्रभावी तरीके से पैरवी करके पदोन्नति करना , स्वेटर मद में मंहगाई को देखते हुए प्रति स्वेटर पर रु 400 भुगतान करना तथा 10 लाख का बीमा करना ।यह उत्तर प्रदेश से हमारे संगठन की मांग है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत पर शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । यदि सरकार ने शिक्षकों के प्रति सकारात्मक नहीं हुआ तो हम आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे।प्रदेश सरकार वर्ष 2008 से पदोन्नति न करते हुए प्रधानाध्यापक का पद समाप्त करने पर आमादा हो गई  है ।जो शिक्षक अपने गृह स्थान से 500 किमी दूरी पर तैनात हैं उनका स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है।संगठन के जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि सरकार एवं विभागीय रवैया शिक्षकों के विपरीत है।शिक्षकों के प्रति नकारात्मक सोच रखने वाली सरकार प्रदेश के नौनिहालों के साथ खिलवाड़ कर रही है।जिसे संगठन कभी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश के लाखों शिक्षक आज अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन करने को बाध्य हो गया है।इस दौरान कोषाध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,विजेंद्र सिंह,धनप्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी धरने को सम्बोधित किया।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :