आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -सवांददाता रिज़वानुल्लाहखान -महराजगंजथाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के परतावल बाजार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिन में लग भग 1 बजे एक दर्जन से अधिक लोग घुस कर उपद्रव मचाते हुए यहां तैनात डॉक्टर अंग्रेश सिंह के चैम्बर में घुस कर उन पर धावा बोल दिया और लाठी डंडों से उन की पिटाई करने लगे जिस में डॉक्टरअंग्रेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए उन का सर फट गया तथा हाथ भी फ्रैक्चर हो गया ,यह घटना देख कर पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई,
अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल इस घटना की सूचना श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय को दी ,सूचना मिलते ही इस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेन्द्र कुमार राय व चौकी प्रभारी परतावल लव कुश यादव पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुँच गये और फुर्ती दिखाते हुए हालात को काबू में किया और घटना में शामिल अराजक तत्वो की तलाश में जुट गए ।
घटना की सूचना पाकर असिस्टेंट सी एम ओ आई ए अंसारी भी सी एच सी पहुँच गए और डॉक्टर की हालत गम्भीर देख कर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया ।
इस संबंध में इस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया की तहरीर के आधार परधारा 147,332,427,353,325,186,7CLA और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
