आर पी पी न्यूज़ :गोरखपुर-सवांददाता : वीरेंद्र कुमार सिंह : गोरखपुर जिले की सदर तहसील के इमिलिया उर्फ बिजहरा गांव में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में सरकारी भूमि पर बने आलीशान पक्के मकान को जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार के निर्देश पर तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया ।
तहसीलदार ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश का अक्षरतः पालन किया गया है।आगे भी सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण होगा या मिलेगा उसे भी ध्वस्त कराकर भूमि खाली कराई जाएगी। उक्त अवसर पर राजस्व व पुलिस अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे।



