आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज थाना क्षेत्र श्यामदेउरवां के हरपुर चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में 1 दिसम्बर को 40 हज़ार की लूट में शामिल बदमाशो के ढूढने में अब तक कोई सफलता न मिलने के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने उन आरोपियों के फोटो जो निकट के एक स्कूल के सी सी टी वी कैमरा में कैद था जारी करते हुए पहचान बताने वालों को उचित इनाम देने का ऐलान करते हुए नाम भी गुप्त रखने की बात कही है।सूचना इंस्पेक्टर के इस नम्बर पर दिया जा सकता है 9454403909
अब देखना है पुलिस को इस मे कितनी कामयाबी मिलती है,40 हज़ार के लूट कांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था,उसी दहशत के के कारण ग्राहक सेवा केंद्र को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है



