गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 17 December 2018

RPP NEWS

सीएससी संचालकों ने निकाली आयुष्मान भारत योजना की जागरूकता बाइक रैली


आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज ब्यूरो : महराजगंज भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आज प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान भारत जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है।

जिला मुख्यालय से आरंभ होकर यह बाइक रैली जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।

जागरूकता रैली का शुभारंभ  मुख्य विकास अधिकारी   श्री राम सिंहासन प्रेम जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी  ने बताया कि जनपद सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर यह सुविधा जैसे लाभार्थियों का पंजीकरण तथा  गोल्डन कार्ड प्रिन्ट किए जाने की सुविधा उपलब्ध है। सीएससी केंद्रों से गोल्डन कार्ड जारी होने से अब इस योजना में तेजी आएगी।

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रत्येक वर्ष 10 करोड़ परिवार को ₹5/- लाख स्वास्थ्य बीमा का कवरेज दिया जा रहा है।

जिला प्रबंधक राधेश्याम यादव ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाना आरंभ हो चुका है जबकि पात्र लाभार्थी को इसकी सूचना ना होने की अवस्था में लाभ से वंचित ना हो जाए इस को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जागरूकता का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। और कॉमन सर्विस सेंटर के जिला समन्वयक होनी सिंह ने आसपास के लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में बताने के साथ-साथ डिजिटल साक्षर होने के लिए ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दिए और बताया कि ग्रामीण लोग digital  ज्ञान को बढ़ाकर भविष्य में आने वाली सभी समस्याओं का आसानी से सामना कर पाएंगे l

जिला प्रबंधक  प्रमोद कुमार मिश्र ने इस योजना में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की अहम भूमिका को बताया और चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को अधिक जागरूक और तेजी से कार्य करने के लिए बताया l
मौके पर सीएससी संचालक जितेंद्र कुमार दयानंद सिंह सोनू अनुराग आदि लोग मौजूद रहे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :