आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता असलम अंसारी : कुशीनगर ,जनपद के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित मथौली बाजार पेट्रोल पंप के सामने गुरुदेव आश्रम के सामने फो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप के घायल हो गए घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी मोटिचक मथौली ले जाया गया जहाँ प्रथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखा चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । प्राप्त: जानकारी के अनुसार रविवार को अपरान्ह थाना के ग्राम सभा मलुकहि निवासी 22 वर्षिय पुर्नवासी व 21 वर्षिय आकाश वर्मा एक ही बाइक से हाटा की तरफ जा रहे थे । रामकोला थाना के अंजही निवासी 25 वर्षिय शैलेष त्रिपाठी सिरसिया गांव के रिश्तेदारी से लौट कर घर जा रहे थे।। गुरुदेव आश्रम के पास से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी बाइक पर सवार पुर्नवासी व आकाश उछल कर कुछ दूरी पर चले गए ,जबकि शैलेष त्रिपाठी घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मोटिचक मथौली भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पुर्नवासी एवं शैलेष को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया

