आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता असलम अंसारी - पीलीभीत भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ आईटी एवं इलेक्ट्रानिक मंत्रालय द्वारा संचालित कामन सर्विस सेंटर संचालको ने आज प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान भारत जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना को और गति देने का काम किया है ।
जिला मुख्यालय से आरम्भ होकर यह बाइक रैली जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा |
जागरूकता रैली का सुभारम्भ जिला प्रवन्धक पीयूष रत्न ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला प्रबधक पीयूष रत्न ने बताया कि जनपद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के अलावा जिले के सभी कामन सर्विस सेंटर पर यह सुविधा जैसे लाभार्थियो का पंजीकरण तथा गोल्डन कार्ड प्रिंट किए जाने की सुविधा उपलब्ध है। सी एस सी केंद्र से गोल्डन कार्ड जारी होने से अब इस योजना में तेजी आएगी।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 10 करोड़ परिवार रु5/लाख स्वस्थ बीमा का कवरेज दिया जा रहा है ।
जिला प्रबन्धक पीयूष रत्न वीएलई सोसाइटी अध्यक्ष सूरज मंडल ने सरकार द्वारा जारी इन योजना से लोगो को लाभान्वित किया जाना आरम्भ हो चुका है जबकि पात्र लाभार्थी को इसकी सूचना न होने की अवस्था मे लाभ से वंचित न हो जाये इस को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जागरूकता का अभियान चलाकर लोगो को जगरुक्त किया जा रहा है। इस रैली में जिला समन्वयक मुजम्मिल मलिक ,जितेंद्र सिंह ,शतीस वर्मा , श्रीपाल, राजवीर कुमार आदि रैली का हिस्सा बने
सूरज मंडल ने सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगो को लाभान्वित किया जाना आरम्भ हो चुका है जबकि पात्र लाभार्थी को इसको सूचना न होने की अवस्था मे लाभ से वंचित ना हो जाए इस को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जागरूकता का अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इस रैली में जिला समन्वयक मुजम्मिल मलिक ,जितेंद्र सिंह,शतिश शर्मा, श्रीपाल, राजवीर कुमार आदि रैली के हिस्सा बने।।
इस योजना में कामन सर्विस सेंटर संचालको की अहम भूमिका को बताया ।।

