आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज : भटहट-गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंम्प पर पेट्रोल डालने की बात को लेकर कर्मचारी से विवाद हो गया और कर्मियों ने पुलिस को विवाद की जगह लूट की सूचना दे दिया, सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडकंप मच गया, वही विवाद करने के बाद दबंग वहां से भागने लगे, ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों ने दौडाकर दबंगों को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया, वही कर्मचारी ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहां निवासी राजनेता यादव पुत्र महातम यादव, काशी प्रसाद फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर आज मंगलवार को अपने सहयोगी देवेन्द्र कुशवाहा के साथ गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहा था, की शाम करीब पांच बजे एक बाईक पर सवार तीन युवक पहुँचे और तत्काल तेल न डालने पर गाली गलौज करते हुऐ कर्मचारी से मारपीट करने लगे, इसी दौरान दूसरा कर्मचारी छुड़ाने पहुँचा तो युवक उसे भी मारने पीटने लगे, कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो दबंग युवक भागने लगे, इधर कर्मचारी पीछा करते हुऐ नीरापुर गांव तक पहुँचे और ग्रामीणों के सहयोग से दबंगों को दबोच लिया, इस के बाद ग्रामीणों ने मारपीट कर दबंगों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गये युवको की पहचान मिथिलेश निषाद, दीपक सहानी, विजय सिंह, निवासी बुढा़डीह थाना के रुप मे हुई है।

