गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 3 December 2018

RPP NEWS

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ, राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ताओ द्वारा अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया


आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : गोरखपुर : कैम्पियरगज बार भवन में बार के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ मिश्र व मंत्री प्रभुनारायण पांडेय ने बार के सदस्यो को विस्तार से डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश व विश्व मे उनके योगदान की  चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।अधिवक्ताओ ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।बार ने अपने वरिष्ठ गोपाल जैसवाल,जयहिन्द,देवनारायण यादव व संजय सहानी,   राजेन्द्र पाठक को विशेष योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह,सुधीर चतुर्वेदी,रामरतन यादव,कमलेश,दिलीप मिश्र, प्रभात यादव,सुरेन्द्र यादव,सुनील मिश्र, सुमित्रानंदन, श्रीभागवत, जैनुलाब्दीन, छोटेलाल, सरोज सहानी आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता दिवस पर तहसीलदार डॉ, संजीव कुमार दीक्षित व उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार राय ने अधिवक्ताओ को बधाई देते हुए अपनी देश के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :