आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता वीरेंद्र कुमार सिंह।कम्पियरगंज,गोरखपुर।मनीराम के पूर्व विधायक स्व,भृगुनाथ भट्ट के चौमुखा स्थित आवास पर आज दिन में 1:30बजे के आसपास परिसर में ब्रजेश वर्मा की खड़ी पल्सर बाइक में आग लग गयी तथा पल भर में बाइक जलकर राख हो गयी।आसपास के लोगो ने किसी तरह आग बुझाया।सनद रहे जहा बाइक खड़ी की थी वही सटे कक्ष में पूर्व विधायक का परिवार रहता है।आग लगने से आवास का कुछ भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

