आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता अभय पासवान परतावल: महराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर प्रतिदिन रोड पर हो रहे जाम से लोगो को परेशानी हो रही थी तथा वाहनों के आवागमन में बाँधा बन रहे ठेले सड़क जाम कि समस्या उत्तपन कर रहे थे जिसको संज्ञान में ले कर श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र रॉय एवं परतावल चौंकी इंचार्ज लवकुश यादव व श्यामदेउरवां पुलिस कि संयुक्त टीम ने परतावल चौराहे से अतिक्रमण हटवाया। तथा सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने दुकान के सामने वाहन को सही तरीके खड़ा करवाएं ताकि सड़क जाम कि समस्या से बचा जा सके। साथ ही साथ दो पहिया वाहन चालकों को बताया गया कि वे अपनी गाड़ी लॉक कर के ही खड़ा करें।

