आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद : ठूठीबारी गडौरा। आज स्थानीय जे एच वी शुगर मिल गडौरा को चलवाने एवं श्रमिकों के भुगतान को लेकर पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन गोरखपुर के शाखा अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आज प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ जिसमें सैकड़ों कर्मचारी मजदूर उपस्थित रहे।इस अवसर पर कर्मचारी नेता श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया खुद अपने फार्म का गन्ना जो करीब बाइस हजार कुंतल है जिसे सिसवां को भेजवा दिए और इस चीनी मिल का बाकी गन्ना अधिकारियों ने अन्य चीनी मिलों को भेजवा दिया गया यह इस क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ अन्याय किया है ।श्री मिश्रा ने कहा कि इस मिल का चलना क्षेत्र के लोगों के हित मे है क्योंकि जब मिल चलेगी तभी हम और हमारे बच्चे खुशहाल रहेंगे ।उन्होंने मिल मालिक पर भी अपना बरसते हुए कहा कि समस्त श्रमिकों का बकाया वेतन करीब आठ माह का का तीन करोड़ दो साल का रिटेनिंग बकाया साथ लाख ओवर टाइम 70 लाख , सेवा निवृत का 80 लाख ,बोनस का 30 लाख, तथा पी एफ का 8 करोड़ रुपये अर्थात 16 करोड़ का बकाया मिल कर्मचारियों का पडा हुआ है किंतु मिल मालिक के ऊपर जूं तक नहीं रेंग रहा है ।ऐसी स्थिति में कर्मचारी भूखमरी के कगार पर हैं।श्री मिश्र ने कहा चेतवनी भरे लहजे में कहा की जब तक शांतिपूर्ण तरीके से हमारा धरना प्रदर्शन,मिल गेट पर चलता रहेगा।इस अवसर पर राकेश दुबे,अम्बरीष तिवारी,गजानन मिश्रा,आमला यादव,नरबदा, शिशुपाल रामसेवक ,आदि क्षेत्रीय लोग व कर्मचारी उपस्थित रहे।


