आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज।परतवाल क्षेत्र के हरपुर चौराहे में स्थित आर के कान्वेंट इंटर कालेज में आज गणतंत्र दिवस हर्ष व उल्लास के वातावरण में मनाया गया,प्रातः 10 बजे प्रबन्धक हाजी रिज़वानुल्लाह खान व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हाजी सलाहुद्दीन खान ने झंडा फहराया, समस्त अध्यापकों व छात्र छात्राओं समेत सब ने तिरंगा झंडा को सलामी दी ,राष्ट्रगान ,के बाद छात्र,छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये उपस्थित सभी लोगों ने छात्र छात्राओं, स्कूल प्रबंधन एवं अध्यापकों की सराहना की,स्कूल से निकली झांकी पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र और चर्चा का विषय बनी, स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई अग्नि 3 मिज़ाइल की झांकी जब कालेज से रोड पर निकली तो उस को एक नज़र देखने के लिये सड़क के दोनों तरफ लम्बी भीड़ लग गयी ,ट्रेफिक को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत उठानी पड़ी,झांकी देख कर हर ब्यक्ति यह कहने को बेबस था कि दिल्ली इंडिया गेट व राज पथ पर निकलने वाली झांकी की याद ताजा हो गयी,और यह नज़्ज़रा इस ग्रामीण क्षेत्र में प्रथम बार खुली आंख से देखने को मिला जितनी सराहना की जाए कम है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य
समेत आशिक अली खां, शाहिद खान,हारून,इसराइल, अतीकुर्रहमान, मोजिबुर्रह्मान,इलियास खान,एज़ाज़ खान,बेलाल अहमद,सदरुद्दीन,शरीफ खान,अशफ़ाक़ अहमद,आदि लोग उपस्थित रहे।