आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो प्रशांत मिश्रा --आज पीपीगंज मे छात्र नेता आशुतोष तिवारी के नेत्रित्व मे 250 फिट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया यह तिरंगा यात्रा पीपीगंज से होते हुए भगवानपुर, महावनखोर, नेवर चौराहा, होते हुए पचगॉवा ,बनकटा होते हुए पीपीगंज मे समाप्त हुई इस यात्रा को संबोधित करते हुए छात्र नेता ने कहा की यह तिरंगा हमारे जान से भी प्यारा है यह राष्ट्र ध्वज सभी धर्मो का है कुछ लोग इस राष्ट्र ध्वज को भी जाती पाती भेद भाव मे बॉटना चाहते है लेकिन आज का युवा जाग चुका है और तिरंगा के सम्मान मे आज का युवा प्राण तक दे सकता है
इस तिरंगा यात्रा में ,युवा नेता सूरज तिवारी,कृष्ण कुमार त्रिपाठी ,डा शितिश शर्मा,, सुरज वर्मा, शिप्पू सिंह ,नितिन त्रिपाठी,प्रशांत मिश्रा कमलेश यादव अन्य सैकडो छात्र उपस्थित रहे

