आर पी पी न्यूज़ पोर्टल : सवांददाता नूरमोहम्मद :
आज जनपद महराजगंज में सदर विधानसभा 318 में सामाजिक न्याय यात्रा एवं विकास विजन के दौरान ग्राम पंचायत परासखान,तथा दरहटा में चौपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के विचारों को रखते हुए तथा सपा सरकार के कार्यकाल में किये गए उपलब्धियों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सपा बसपा का गठबंधन बीजेपी के राजनीतिक अहंकार को ध्वस्त कर देगा ।जहा मौके पर विन्द्रेश कन्नौजिया राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, भाई रामलाल यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, शैलेश श्रीवास्तव,अमरनाथ यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।


