आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता नूर मोहम्मद :सदर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा धनेवा-धनेई में पोखरे के पट्टेदार समय से एक भी किश्त जमा नहीं किये ।गौरतलब है कि ग्राम प्रधान धनेवा-धनेई के द्वारा आज से लगभग 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था की ग्राम सभा धनेवा-धनेई के जितने पोखरे के पट्टाधारक हैं उनके खिलाफ कार्यवाही कर पोखरे पोखरे का किश्त जमा कराया जाना सुनिश्चित कराया जाय जिससे राजस्व की वसूली समय से हो सके।पूर्व ग्राम प्रधान जिकरुल्लाह का भी सहयोग किश्त जमा कराने में नहीं रहा जिससे वर्तमान वर्तमान ग्राम प्रधान को पट्टेदारों से किश्त जमा कराने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा बार-बार हिदायत देने के बाद भी पट्टेदार किश्त जमा नहीं कर रहे हैं । इस सम्बंध में एक नोटिस ग्राम प्रधान धनेवा-धनेई के द्वारा हल्का लेखपाल को दिया गया है जिसमे धनेवा-धनेई के लेखपाल द्वारा यह कहा गया है कि यह जिम्मेदारी मेरी नहीं है कानूनगो,तहसीलदार, या एस. डी. एम.की होती है ।इस तरह लेखपाल द्वारा भी अपने दायित्वों का निवर्हन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है जिससे राजस्व की क्षति ही रही है। इस संबंध में इसके पहले भी वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

