आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज:
निचलौल थाना क्षेत्र के अड़वालिया के पास मोटर साइकिल में एक अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिस से उस पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जब कि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया जिन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना अनुसार थाना क्षेत्र श्याम देउरवां के ग्राम लक्ष्मी पुर जरलहिया निवासी गोलु पुत्र सेवक व बलिराम मौर्या पुत्र लक्ष्मण मौया अपनी मोटर साइकिल से निचलौल रिश्तेदारी में जा रहे थे अभी वह निचलौल थाना के अड़वालिया के करीब ही पहुंचे थे कि सामने से आरही तेज़ रफ़्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी ।जिससे मोटर साइकिल चालक गोलु की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वह 5 बहनों में अकेला घर का चिराग था,जब कि बलिराम को गम्भीर चोट लगी ,घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया तथा मृतक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|


