आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद: आशा कार्यकर्ताओं का अनिशिचत कालीन धरना जारी।पिछले 21 तारीख से आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालीन धरना विभिन्न मांगों को लेकर अनवरत जिला मुख्यालय पर जारी है।आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में बुधवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा बस्ती जिला में 28-01-2019 को माननीय ने आशा बहुओं के लिए जो विचार किये हैं वह सराहनीय योग्य है लेकिन इसका शासनादेश कब तक जारी होगा पंजाब व हरियाणा की तरह यह भी मानदेय लागू किया जाए । लेकिन बार-बार की घोषणा से हमारा विश्वास उठ गया है लागू होने पर ही विश्वाश होगा।आशा बहुओं का कहना रहा कि उन्हीं की वजह से जच्चा-बच्चा सुरछित हैं।इसलिए हमारे काम को देखते हुए हमारा मानदेय रु 18000 से कम नहीं होना चाहिए।इस तरह उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती तब तक हमारा अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी रहेगा।इस धरने में जिला संरक्षक श्रीनाथ धर दूबे,सह संरक्षक रामसवारे यादव,जिला संयोजक जयराम भारती,राजू चौधरी ,जिलासचिव हिना पासवान,उपमंत्री ज्ञानती देवी,रीना तिवारी, सुनीता गुप्ता,विमला देवी,सरस्वती देवी,कालिंदी देवी,साधना मिश्रा,साधना तिवारी, पूनम देवी सहित तमाम आशा उपस्थित रहीं।

