गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 7 January 2019

RPP NEWS

जंगल कौडिया ब्लाक के क्षेत्र के चाय की दुकानों पर हो रहा घरेलू गैस का प्रयोग





आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता आकाश मद्धेशिया -जंगल कौडिया ब्लाक के  आस पास क्षेत्र के जंगल कौडिया जसवल बाजार रन्नाडीह आभूराम नीबा पंचगावा आदि जगहों पर  संचालित होटल रेटोरेन्ट,चाट स्टाल में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर से भठ्ठीयां जलाकर खाद्य विभाग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । वहीं आये दिन सार्वजनिक स्थलों में चल रहे होटल एवं रेस्टोरेंट में दुर्घटनाएं घट रही है लेकिन खाद्य विभाग हाथ मे हाथ धरे बैठा है । और प्रशासन मौन नजर आ रहा है और जंगल कौडिया ब्लाक क्षेत्र में खाद्य विभाग द्वारा कई वर्षों से किसी प्रकार का निरीक्षण नहीं किया गया । जिससे आम लोगों में सवाल चर्चा का विषय बन चुका है कि आखिर कब तक घरेलू गैस से होटल की भठ्ठीयां जलेगी ।  जिसको लेकर जहां आम समाज सेवियों में काफी आक्रोश है ,तो वहीं  एक गैस एंजेसी के चर्चित मालिक के   द्वारा सभी जगह बिना रोक टोक के  गैस सिलेंडर दिया जाता है  होटल मालिक बिना रोक टोक के खुले चौराहों के होटलों में अवैध कारोबार में संलिप्त है । सूत्रों की माने तो खाद्य विभाग के कर्मचारी हफ्ते महीने में पहुंचते हैं और अपना लिफाफा लेकर उल्टे पैर लौट जाते है । जिसका खामियाजा आम नागरिक को उठाना पड़ रहा है । जिससे लेकर प्रशासन अंजान बना हुआ है । जब कि एक नही कई बार इन गैस सिलेण्डरों से सार्वजनिक स्थानों में दुर्घटनाएं घट चुकी है । और तो और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसी के  होम डिलेवरी के नाम पर गांव गांव पंहुचा कर 800 से लेकर 850रुपया भी लिया जा रहा है  ग्रामीणों का कहना है अगर हम लोग हाकर से कुछ कहते है तो हमें गैस नहीं दिया जाता है

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :