आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह khaमहराजगंज परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर चौक निवासी कृष्ण कुमार दो जनवरी को सुबह शराब पीकर घर पहुंचा तो पति पत्नी मे विवाद हो गया जिस पर कृष्ण कुमार ने घर मे रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा लिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था पत्नी ने उसे परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था इलाजनके दौरान आज उसकी मौत हो गयी ।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भटहट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

