आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :
महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई।
प्राप्त सूचना अनुसार सनोज पुत्र छोटू {उम्र 23} आज मंगलवार को खेत में खाद छीटने के लिए गया हुआ था खेत मे ही जहरीले सांप ने उसको डस लिया जिस के कारण कुछ ही देर में उस की हालत बिगड़ने लगी।अगल बगल में मौजूद लोगों उस के परिवार वालो को इस कि सूचना दी ।सूचना पाकर घर के लोग जब तक उस के पास पहुंचे सनोज ने दम तोड़ दिया।इस अचानक मौत से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया, घर वालों का रोरोकर बुरा हाल है।

