आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर -कैम्पियरगंज,गोरखपुर।स्थानीय उपडाकघर कैम्पियरगंज में करीब 38 वर्षो से सेवारत डाक सेवक बाबूलाल कन्नोजिया कल 31 दिसम्बर 2018 को सेवा निवृत्त हो गए।
आज 1 जनवरी 19 को नव वर्ष पर उनकी भावभीनी विदाई समारोह में गीता व शाल देकर सम्मानित किया गया।
बाबूलाल मृदुभाषी व कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते है।यही कारण है कि आज डाक विभाग के कर्मी व स्थानीय लोग अपने आशु को नही रोक पाए।ईश्वर से सेवानिवृत्त बाबूलाल के जीवन को सुखी व समृद्धशाली बनाने की प्रार्थना के साथ उनकी विदाई की गई।

