आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत गोरखपुर महराजगंज रोड पर छातीराम पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्राम सेमरा चंदरौली निवासिनी अर्चना श्रीवास्तव पत्नी सुनील श्रीवास्तव की आज मौत होगई ।
अर्चना श्रीवास्तव महराजगंज बिजली विभाग में कार्यरत थीं आज वह घर आ रही थी सड़क क्रास करते समय एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और मौक़ा देखकर फरार हो गया,ठोकर लगने से अर्चना गम्भीर रूप से घायल हो गयी सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्चना का एक लड़का और तीन लड़कियां हैं । पिता का पहले ही निधन हो गया था ।अब माँ भी उन्हें छोड़कर चली गयी इन बच्चों के सर से माता पिता दोनो का सहारा खत्म हो गया।

